WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Police Constable Recruitment 2023 यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर निकली भर्ती

UP Police Constable Recruitment 2023 यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर निकली भर्ती : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 का कांस्टेबल पदों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वे सभी अभ्यर्थी जो यूपी पुलिस में अपना कैरियर बनाना चाहते हो तो ये मौका आपके हाथ से जाना नहीं चाहिए, क्योकि उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत “कांस्टेबल” के रिक्त पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चूका है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन किया जा सकता हैं। यूपी पुलिस द्वारा इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 23 दिसंबर 2023 को जारी किया जा चूका हैं। इस भर्ती पर इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी को ऑनलाइन माध्यम से 27 दिसंबर 2023 की सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी, अन्य सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं तारीख आधिकारिक वेबसाइट में जाकर जांच कर सकता हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 पदों की संख्या

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन में कांस्टेबल के 60244 पदों पर जारी किया है। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 आयु सीमा

यूपी पुलिस भर्ती 2023 में कांस्टेबल पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। तथा महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी। तथा आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थी को केंद्र सरकार व राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 आवेदन शुल्क

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क ₹400/- और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थी का भी आवेदन शुल्क ₹400/- देना होगा। अभ्यर्थी इस भर्ती का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम द्वारा से लिया जायेगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 शैक्षणिक योग्यता

यूपी पुलिस भर्ती 2023 में कांस्टेबल पद के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 वेतनमान

यूपी पुलिस भर्ती 2023 में कांस्टेबल पदों पर पे मैट्रिक्स लेवल L-03 के तहत ₹21,700/- से ₹69,100 रुपये प्रति महिना वेतनमान दिया जायेगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 आवेदन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न इस प्रकार से है।

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में आवेदन करने लिए उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज में जाकर “न्यूज़” सेक्शन में जाकर, संबधित “कांस्टेबल” भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करके उसे ध्यानपूर्वक पढ़े।
  • इसके बाद “रजिस्ट्रेशन” पर करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • अब “लॉग इन” करके इस भर्ती के संबधित आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • उसके बाद आपके मांगें गये सभी महत्त्वपूर्ण दस्जावेज, रंगीन पासपोर्ट फोटो व हस्ताक्षर को अपलोड कर दें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

संदर्भ: हमारे द्वारा यहां पर UP Police Constable Recruitment 2023 यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर निकली भर्ती के बारे में विस्तार से बहुत कम शब्दों में बताया गया हैं। हमारी इस पोस्ट की सहायता से आप इस भर्ती की पदों की संख्या, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक, आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियाँ के साथ साथ इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक उपलब्ध करवाया गया हैं। धन्यवाद

Whatsapp Group biharlatestjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now