WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRC WR Recruitment 2023 पश्चिम रेलवे में ग्रुप सी और डी के पदों पर निकली भर्ती

Western Railway Group C and Group D Recruitment 2023 | RRC WR Recruitment 2023 | पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती 2023 का आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया गया है। ऐसे सभी अभ्यर्थी जो स्पोर्ट्स कोटा में आते हैं, और पश्चिम रेलवे में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, तो इस पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती में आवेदन करके अपना सपना पूरा कर सकते हैं, क्योकि पश्चिम रेलवे के तहत “ग्रुप सी और ग्रुप डी” के रिक्त पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

अभ्यर्थी पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती के लिए 20 नवम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से लेकर 19 दिसम्बर 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा जारी किये गये पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 30 अक्टूबर 2023 में जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 19 दिसम्बर 2023 की शाम 06 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी, अन्य सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं तारीख आधिकारिक वेबसाइट में जाकर जांच कर सकते हैं।

पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती पदों की संख्या

इस पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती में जारी किये गये आधिकारिक रूप से जारी किये गये नोटिफिकेशन में लेवल-5/4 के 05 पद, लेवल-3/2 के 16 पद और लेवल-1 के 43 पदों पर जारी किया गया है। इस भर्ती में कुल 64 पद हैं।

पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती आयु सीमा

पश्चिम रेलवे भर्ती में ग्रुप सी और डी पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।01 जनवरी 1999 पहले और 01 जनवरी 2006 के बाद (दोनों तारीखों सम्मिलित) के बीच जन्में हुए उम्मीदवारों ही आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु की गणना 01 जनवरी 2024 तारीख को आधार मानकर की जाएगी। तथा आरक्षित वर्गों में आने वाले सभी अभ्यर्थी को केंद्र व राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती आवेदन शुल्क

पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती में आवेदन करने वाले सामान्य और अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को ₹500/- रूपये का आवेदन शुल्क और अन्य सभी आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थी को ₹250/- रूपये शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी इस भर्ती का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकता हैं।

पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस पश्चिम रेलवे भर्ती में लेवल-5/4 के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। लेवल-3/2 पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड एवं संस्थान से मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण एवं एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा अनुमोदित आईटीआई ट्रेड का डिप्लोमा होना चाहिए। तथा लेवल-1 पदों पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और आईटीआई उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए।

पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती वेतनमान

पश्चिम रेलवे भर्ती में ग्रुप सी और डी पदों पर पे मैट्रिक्स लेवल L-02 के तहत ₹5,200/-/- से ₹20,200/- रुपये प्रति महिना वेतनमान दिया जायेगा।

पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती आवेदन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती सेल पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम द्वारा अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। पश्चिम रेलवे भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न इस प्रकार से है।

  • सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट सेल पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाकर “पश्चिम रेलवे ग्रुप सी और डी” भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ें।
  • ऐसा करने बाद आपको “रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करना पड़ेगा।
  • अब आपको “लॉग इन” करके भर्ती संबधित आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक से भरें।
  • भर्ती से संबधित आपसे मांगें गये सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज, रंगीन पासपोर्ट फोटो व हस्ताक्षर को अपलोड कर दें।
  • अपनी कैटेगरी अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करके भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

संदर्भ: हमारे द्वारा यहां पर RRC WR Recruitment 2023 पश्चिम रेलवे में ग्रुप सी और डी के पदों पर निकली भर्ती के बारे में विस्तार से बहुत कम शब्दों में बताया गया हैं। हमारी इस पोस्ट की सहायता से आप इस भर्ती की पदों की संख्या, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक, आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियाँ के साथ साथ इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक उपलब्ध करवाया गया हैं। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now