WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Police SI Bharti 2023 बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक मध निषेध और पुलिस अवर निरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती

Bihar Police SI Bharti 2023: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वे सब अभ्यर्थी जो काफी दिनों से बिहार पुलिस की भर्ती का इन्तजार कर रहे थे, उनके लिए ये जानकारी जानकर ख़ुशी मिलेगी की बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की तरफ से “अवर निरीक्षक मध निषेध” एवं “पुलिस अवर निरीक्षक” के रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चूका है।

Bihar Police SI Bharti 2023 बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक मध निषेध और पुलिस अवर निरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किये जायेंगे। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन 02 नवम्बर 2023 को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 04 दिसम्बर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की विस्तृत जानकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण सुचना आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती पदों की संख्या

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार अवर निरीक्षक मध निषेध के 63 पद और पुलिस अवर निरीक्षक के 01 पद के लिए जारी किया गया है। इसमें कुल 64 पद रखे गए हैं।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती आयु सीमा

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में अवर निरीक्षक मध निषेध और पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती के लिए आयु की गणना 01 अगस्त 2023 तारीख को आधार मानकर की जाएगी। जबकि आरक्षित वर्गों को केंद्र व राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती आवेदन शुल्क

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में अवर निरीक्षक मध निषेध और पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए सामान्य और अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क ₹700 रखा गया है। और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रुपए निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी इस आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम द्वारा कर सकेंगे।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर शैक्षणिक योग्यता

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में अवर निरीक्षक मध निषेध और पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री रखी गई है।

बिहार पुलिस पद के लिए अभ्यर्थी फिजिकली रूप से फिट होना आवश्यक होना चाहिए। इसमें पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी, सीना 81-86 सेमी, अभ्यर्थी को 6.30 मिनट में 1600 मीटर दौड़ना होगा। तथा महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 155 सेमी, वजन 48 किलोग्राम और 6 मिनट में 1 किलोमीटर दौड़ना होगा।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती वेतनमान

अवर निरीक्षक मध निषेध और पुलिस अवर निरीक्षक पद हेतु पे मैट्रिक्स लेवल L-6 के तहत वेतनमान ₹ 35,000/- से ₹ 54,200/- रुपए रखा गया है।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती आवेदन प्रक्रिया

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न इस प्रकार से है।

  • सबसे पहले बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाए।
  • इसके बाद अवर निरीक्षक मध निषेध और पुलिस अवर निरीक्षक पद का आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़े।
  • आधिकारिक वेबसाइट में रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से भर दें।
  • अब आपसे मांगे हुए दस्जावेज, पासपोर्ट फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर दें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Bihar Police SI Bharti 2023 Notification Download

Bihar Police SI Bharti 2023 Online Form Apply Link

Whatsapp Group biharlatestjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now