WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration: हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कैसे करें

हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कैसे करें इसके बारे में विस्तार के साथ यहां बताने जा रहे हैं।

Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration

हमारा भारत देश की इस साल आजादी के 77 वर्ष पूरे करने वाला हैं इसलिए केंद्र सरकार की सांस्कृतिक मंत्रालय विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाने का फ़ैसला लिया गया हैं इस बार भारत सरकार द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के माध्यम से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान चलाने जा रही है इस अभियान के अनुसार इन तीनों दिनों में कम से कम 20 करोड़ घरों में तिरंगा झंडा फहराने की योजना बनाई गई है।

इस फैसले को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा फ्लैग कोड यानी ध्वज संहिता के नियम में कुछ बदलाव भी किये गये हैं जैसे की पहले सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही आप तिरंगा झंडा फहराया जाता था लेकिन अब बाय नियम के अनुसार दिन और रात दोनों यानी 24 घंटे तिरंगा फहराया जा सकेगा हैं इस हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भारत देश के सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराने की अपील की गई है।

हर घर तिरंगा अभियान क्या हैं?

यह इस हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार की सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा चलाया गया हैं इस हर घर तिरंगा अभियान के अनुसार भारत देश के हर देशवाशियों को अपने घर, ऑफिस, स्कूल आदि स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित जा रहा है आपके द्वारा तिरंगा झंडा फहराने पर आप अपनी फोटो को हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं ऐसा करने पर भारत सरकार की सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आपको हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट दिया जायेगा।

हर घर तिरंगा अभियान ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

आप हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप नीचे बताया गया हैं।

सबसे पहले आप हर घर तिरंगा की ऑफिशियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाये।

उसके बाद होम पेज में पिन ए फ्लैग के विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर लोकेशन परमिशन डिनाइड या कंटिन्यू विथ गूगल पर क्लिक करें।

आपकी लोकेशन नजर आयेगी, यहाँ आपको पिन ए फ्लैग ऑप्शन पर क्लिक करें।

इस प्रक्रिया को करने से हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।

इसके बाद आप डाउनलोड सर्टिफिकेशन विकल्प पर क्लिक करके अपना हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने के नियम

ध्वजा फहराने पर उसे सम्मानपूर्ण स्थान देना चाहिए। यानी उसे ऐसे स्थान पर फहराएं जहाँ से वो स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

मंच पर झंडा फहराने पर इस बात का ध्यान रखें की जब वक्त का मुख श्रोता की ओर हो तो झंडा उसके दाहिने तरफ ही होना चाहिये।

राष्ट्रीय ध्वज फटा या मैला नहीं होना चाहिये।

तिरंगा झंडा खादी, सूती या फिर सिल्क का ही होना चाहिए प्लास्टिक से बने झंडों का उपयोग वर्जित है।

झंडे पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए।

किसी दूसरे झंडे / पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर या फिर बराबर में नहीं रखा जा सकता।

किसी राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही ध्वजा को आधा झुकाया जा सकता है अन्यथा नहीं।

यदि किसी भवन की खिड़की, बालकनी या अगले हिस्से से झंडे को आड़ा या तिरछा फहराया जाए तो ध्वज को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जा सकता है।

यदि किसी अधिकारी की गाडी पर लगाया जाए तो झंडा गाडी की दाहिनी ओर या फिर बिलकुल बीच में लगाया जा सकता है।

ध्वजा सरकारी भवन पर रविवार व अन्य छुट्टियों के दिनों में भी सूर्योदय से सूर्यास्त के समय के मध्य ही फहराया जा सकता है।

विशेष अवसरों और नियमों के साथ तिरंगा झंडा रात को भी फहराया जा सकता है।

ध्वज फहराते वक्त सदा स्फ़ूर्ति के साथ फहराएं और उतारते समय इसे आदरपूर्वक उतारें। झंडे को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।

ध्वज के मैले होने या फटने की स्थिति में उसे एकांत में पूरी तरह से नष्ट करना चाहिए।

Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration Check

हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करने की तिथि: 09 से 15 अगस्त 2024

हर घर तिरंगा अभियान प्रमाणपत्र पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें: यहां करें

सरकारी भर्ती की अपडेट पाने के लिए: यहां जुड़ें

Whatsapp Group biharlatestjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now